पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने न्यायमूर्ति शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने न्यायमूर्ति शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

 

 

जानिए कौन हैं जस्टिस शील नागू

जस्टिस नागू का जन्म एक जनवरी 1965 को हुआ है। 27 मई 2011 को उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। नागू मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ में प्रशासनिक न्यायाधीश भी रह चुके हैं। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व चीफ जस्टिस रवि शंकर झा भी मध्य प्रदेश से ही थे।

Spread the News