चंडीगढ़ AAP नेता प्रदीप छाबड़ा का निधन

चंडीगढ़ AAP नेता प्रदीप छाबड़ा का निधन

चंडीगढ़ के पूर्व मेयर और पंजाब के लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन प्रदीप छाबड़ा का आज पीजीआई में देहांत हो गया। वह चंडीगढ़ के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक माने जाते थे। प्रदीप छाबड़ा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती किया गया था।

प्रदीप छाबड़ा का अंतिम संस्कार आज शाम 6 बजे सेक्टर-25 के श्मशानघाट में किया जाएगा। छाबड़ा के सेक्टर-44 स्थित घर शाम 5.30 बजे शव यात्रा निकाली जाएगी। उनके पर उनके रिश्तेदार व राजनीतिक दलों के लोग पहुंच रहे हैं।

प्रदीप छाबड़ा 1990 से चंडीगढ़ की राजनीति में सक्रिय थे। प्रदीप छाबड़ा दो बार पार्षद भी रहे हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू किया था और अभी वह आम आदमी पार्टी के नेता थे। छाबड़ा पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल के काफी करीबी नेता रहे हैं। छाबड़ा चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी भी रहे हैं। उनके निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है। नेताओं का कहना है कि प्रदीप छाबड़ा का दुनिया से जाना चंडीगढ़ की राजनीति को बड़ा धक्का लगा है।

Spread the News