Haryana News : राजा नाहर सिंह स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का होगा विकास, 292 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Haryana News : राजा नाहर सिंह स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Haryana News :हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में आज यहां हुई फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की पांचवीं बैठक में प्रदेश के युवाओं को विश्व स्तरीय खेल अवसंरचना प्रदान करने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में फरीदाबाद शहर में राजा नाहर सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आधुनिकीकरण सहित इसे विश्व स्तरीय एकीकृत खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए आज लगभग 292 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान की गई है।

इसके तहत आउटडोर खेलों के लिए बास्केटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल कोर्ट बनाए जाएंगे। साथ ही एथलेटिक ट्रैक, जोगिंग ट्रैक ओलंपिक साई स्वीमिंग पूल और साइकिल ट्रैक भी बनाए जाएंगे। इतना ही नहीं, इंडोर खेलों के लिए भी अलग से ढांचागत निर्माण किया जाएगा।

बैठक में एनएच-3 फरीदाबाद में स्थित खेल क्लब के पुनर्विकास प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी गई। इसमें स्विमिंग पूल, कैफेटेरिया, विभिन्न खेलों के लिए कोर्ट बनाए जाएंगे और साथ ही इंडोर खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इस पर लगभग 83 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

Spread the News