हरियाणा में कांग्रेस OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देगी”, हुड्डा को अमित शाह का “पाई-पाई” वाला हिसाब

मैं बनिया का बेटा हूं. पाई-पाई का हिसाब लाया हूं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से विपक्ष पर तंज कस्ते हुए हरियाणा विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव आने पर बीसी-बीसी-बीसी  की माला जपते हैं।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ओबीसी समाज की विरोधी रही है।  सन 1957 में ओबीसी के रिजर्वेशन के लिए काका साहब कमीशन बना।  कांग्रेस ने सालों तक इसको लागू नहीं किया।  1980 में इंदिरा गांधी ने मंडल कमीशन को ठन्डे बस्ते में डाल दिया। 1990 में जब लाया गया तो तत्कालीन प्रधानमंत्री  राजीव गांधी ने 2 घंटा 43 मिनट भाषण देकर कर ओबीसी के रिजर्वेशन का विरोध किया था।  इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी कमिशन को संवैधानिक मान्यता देकर पिछड़ा वर्ग को  संवैधानिक अधिकार देने का काम किया है।  साथ ही, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल और नीट की परीक्षाओं में 27% आरक्षण पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दिया है।

उन्होंने कहा कि  कांग्रेस पार्टी ने जातिवाद और भ्रष्टाचार  के अलावा प्रदेश को कुछ नहीं दिया।   भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के इज़  ऑफ डूइंग करप्शन को  इज़ ऑफ़ डूइंग बिजनेस में बदलने का काम  किया है।  पिछली सरकारों के दौरान जहाँ एक सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था तो दूसरी में  गुंडागर्दी का बोलबाला था। कहीं विकास एक ज़िले तक सीमित था तो कहीं एक क्षेत्र का विकास होता था।  इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सम्पूर्ण हरियाणा में चहुंमुखी विकास  सुनिश्चित किया है।

हरियाणा में मुसलमानो का आरक्षण नहीं होने देंगे  – गृह मंत्री

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में बैकवर्ड क्लास में मुसलमान को आरक्षण देने का काम किया। हरियाणा में आए तो यहां भी ऐसा ही करेंगे।   उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि मुसलमान का  आरक्षण हरियाणा में नहीं होने दिया जाएगा।

बीजेपी कार्यकर्ता मांगेंगे कांग्रेस से 10 साल का हिसाब

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित जनसमूह का आह्वान करते हुए कहा कि वे गांव-गांव जाकर हिसाब मांगे कि कांग्रेस के कार्यकाल में 10 सालों में विकास कार्यों के लिए कितने रुपए खर्च किए गए।  प्रदेश की 6225 पंचायतों का उल्लेख करते हुए श्री अमित शाह ने कहा कि ब्राह्मण माजरा गांव में पिछले 10 सालों में 19.54  करोड़ रुपए की राशि विकास कार्यों के लिए खर्च की गई है।  इसी प्रकार, कलिंगा में 17.74   करोड़, तिगांव  में 84.33   करोड़, कारियावास में 516.62 करोड़, आसनकलां  में 23.95  करोड़ और खारिया  में 21.30 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए गए हैं।  उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता सभी 6225 पंचायतों में जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी के  विकास कार्यों का हिसाब देंगे।  साथ ही कांग्रेस द्वारा 10  वर्षों में हरियाणा की जनता के लिए किये गए विकास कार्यों का हिसाब भी मांगेंगे । उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ललकारते हुए कहा कि वे मैदान में आंकड़ों के साथ आये, वो हमसे क्या हिसाब मांगेगे , हिसाब तो हम देंगे।  कांग्रेस से हिसाब तो हरियाणा की जनता मांगेगी।

कांग्रेस के 10  साल का पाई-पाई का हिसाब लाया हूँ

अमित शाह ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा कि वह हमारे 10 साल का क्या हिसाब लेंगे, उनके 10 साल का हिसाब हमारे कार्यकर्ता उनसे मांगेगे। मैं कांग्रेस के 10  साल का पाई पाई का हिसाब लेकर आया हूँ।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नौकरी में कितना करप्शन किया, कितना जातिवाद और परिवारवाद फैलाया और पिछड़ों को न्याय क्यों नहीं दिया, इसका हिसाब तो उनके पास है ।  विकास का हिसाब नहीं दे सकते।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान हरियाणा प्रदेश में 41000 करोड रुपए केंद्र द्वारा विकास परियोजनाओं के लिए प्रदान किये गए जबकि वर्तमान नरेंद्र मोदी की सरकार ने हरियाणा के विकास के लिए लगभग 2 लाख 59 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया है।

पिछड़े वर्ग से आने वाले आपके बेटे को बनाया हरियाणा का मुख्यमंत्री

हरियाणा प्रदेश में गत 10  वर्षों में पिछड़े वर्ग के लिए हुए कल्याण का कार्यों का जिक्र करते हुए श्री अमित शाह ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हरियाणा के गरीब घर के पिछड़े वर्ग से आने वाले बेटे को हरियाणा के मुख्यमंत्री बनाया है।  इनके नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ेगा।   उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब  सिंह सैनी बहुत ही सीधे और सरल  व्यक्ति हैं उनके दरवाजे 365 दिन 24 घंटे आपके लिए खुले हैं ।

Spread the News