जालंधर उप-चुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत ने ली विधायक पद की शपथ, मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

जालंधर उप-चुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत ने ली विधायक पद की शपथ

पंजाब की जालंधर वेस्ट सीट से विधानसभा उप-चुनाव जीतने वाले आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ में विधायक पद की शपथ ले ली है।  शपथ लेने से पहले मोहिंदर भगत ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की।

विधायक पद की शपथ लेने के बाद मोहिंदर भगत ने कहा कि वह जालंधर की जनता के साथ किए गए सभी वायदों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम  भगवंत सिंह मान सप्ताह में दो दिन चंडीगढ़ में रहेंगे।

बात दें, मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगवत भी मंत्री रह चुके हैं। वह अकाली-भाजपा सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री बने थे। मोहिंदर भगत ने बीते लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को ज्वांइन किया था। जिसके बाद जालंधर उप-चुनाव में मोहिंदर भगत को टिकट दी गई।

पंजाब मंत्रालय में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब की वेस्ट जालंधर सीट से विधायक शीतल अंगुराल ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद हाल ही में जालंधर सीट पर उपचुनाव हुआ। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने मोहिंदर भगत को भारी मतों से जीत हासिल की। आज उन्होंने चंडीगढ़ में विधायक पद की शपथ ली है। उन्हें पंजाब सरकार में अहम जगह भी मिल सकती है।

Spread the News