जान्हवी कपूर की फूड पॉयज़निंग के चलते बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर को लेकर बुरी खबर सामने आई है। ख़बरों के मुताबिक, जान्हवी कपूर की गंभीर रूप से तबीयत खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में जान्हवी के एक करीबी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि “एक्ट्रेस ने अपने सारे अपॉइंटमेंट्स और प्रोजेक्ट्स को एक हफ्ते के लिए पोस्टपोन कर दिया है। गुरुवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद उनके परिवार वालों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है। वह धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही हैं। शुक्रवार तक उनके डिस्चार्ज होने की उम्मीद है।”

Spread the News