हरियाणा में AAP उम्मीदवारों की लिस्ट इसी महीने होगी जारी

हरियाणा में AAP उम्मीदवारों की लिस्ट इसी महीने होगी जारी

चंडीगढ़, 18 अगस्त : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर बीजेपी सरकार की पोल खोली। इसके बाद पूरे हरियाणा से सैंकड़ों लोगों ने अरविंद केजरीवाल के कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी ( AAP) में आस्था जताई। विश्व हिंदू तख्त के अंतरराष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रभारी स्वामी विकास दास अपने अनुयायियों और सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। स्वामी विकास दास धर्म जागरण संत प्रमुख हैं और संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा 25 साल से आरएसएस में रहे और पृथला विधानसभा से बीजेपी के संयोजक सुरेश चौधरी और उनके बेटे बल्लभगढ़ से बीजेपी के मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

AAP पार्टी 31 अगस्त तक प्रत्याशी घोषित करेगी
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि 21, 22 और 23 अगस्त को आम आदमी पार्टी ( AAP) के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक हरियाणा की सभी 10 लोकसभाओं का दौरा करेंगे। हरियाणा की पूरी लीडरशिप उनके साथ रहेगी। आम आदमी पार्टी 31 अगस्त तक प्रत्याशी घोषित करेगी। बीजेपी की सत्ता से बाहर जाने की गिनती शुरू हो चुकी है। बीजेपी ने हरियाणा में ऐसे हालात पैदा कर दिए कि इनको अपने मुख्यमंत्री का चेहरा बदलना पड़ा। लेकिन इन्होंने जनता का काम नहीं किया। यदि बीजेपी जनता का काम करती तो चेहरे नहीं बदलने पड़ते।

चुनाव की घोषणा कोई संयोग नहीं
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ( AAP) व्यवस्था बदलने के लिए जानी जाती है। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदला अब हरियाणा को बदलेंगे। आम आदमी पार्टी ने 15 दिन में 45 रैलियों करके साबित किया है कि पूरे राष्ट्रीय नेतृत्व को हरियाणा में उतारकर चुनाव लड़ेंगे।आम आदमी पार्टी ने 16 अगस्त को 90 विधानसभा के 360 ब्लॉक प्रभारियों को नियुक्त किया। पंजाब के 50 से ज्यादा विधायकों को भी नियुक्त किया। 16 अगस्त को ही चुनाव आयोग ने हरियाणा के चुनाव की घोषणा की। ये कोई महज कोई संयोग नहीं है, अरविंद केजरीवाल से हरियाणा के लिए कुछ बड़ा कराना चाहते हैं।

AAP उम्मीदवारों की घोषणा सबसे पहले
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ेगी और बहुत जल्द उम्मीदवारों की घोषणा सबसे पहले करेगी। उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और सर्वे का काम साथ साथ चल रहा है। आम आदमी पार्टी ( AAP) पूरी ताकत के साथ हरियाणा में नई क्रांति लाएगी और नया हरियाणा बनाएगी। ताकि हरियाणा में गुंडाराज, नशे का कारोबार, बेरोजगारी, किसान का कर्ज और महिलाओं के प्रति अपराध खत्म हो। जनता जिसको कहेगी आम आदमी पार्टी उसी को टिकट देगी। सभी उम्मीदवार हरियाणा के अपने होंगे और हर विधानसभा के बीच से होंगे।

हरियाणा में तीसरा विकल्प AAP पार्टी
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ( AAP) दिल्ली और पंजाब में सबकुछ मुफ्त देती है, इसके बावजूद आम आदमी पार्टी की सरकार मुनाफे में रहती है। हरियाणा में कुछ भी मुफ्त नहीं है फिर भी हरियाणा सरकार को 50 हजार करोड़ रुपए का सालाना घाटा है हो रहा है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस पार्टी जेजेपी ने किसानों पर लाठियों बरसवाई आम आदमी पार्टी उनसे गठबंधन नहीं करेगी। प्रदेश की जनता जेजेपी, इनेलो और बसपा को नकार चुकी है। आम आदमी पार्टी का हरियाणा की जनता के साथ गठबंधन है। हरियाणा की जनता ने तय कर लिया है कि हरियाणा में तीसरा विकल्प आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह मुख्यमंत्री नहीं घोषणा मंत्री बने हैं। इन्होंने चुनाव नजदीक देखकर घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं किया। इनको पता था कि ये घोषणाएं पूरी नहीं होंगी इसलिए चुनाव 15 दिन पहले करवा दिए। ताकि उन घोषणाओं को कह सकें कि आचार संहिता लग गई।

Spread the News