भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क में फिर दिखा लेपर्ड, पाइथन पॉइंट पर घूमते आया नजर,

भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क में फिर दिखा लेपर्ड, पाइथन पॉइंट पर घूमते आया नजर

 नवंबर महीने से केवलादेव रह रहा लेपर्ड

 

भरतपुर के विश्व विख्यात केवलादेव नेशनल पार्क में एक बार लेपर्ड फिर से दिखाई दिया। जिसे एक पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अबकी बार लेपर्ड पाइथन पॉइंट पर घूमता हुआ नजर आया। लेपर्ड घना पक्षी विहार के अंदर नवंबर महीने से रह रहा है। घना पक्षी विहार प्रशासन ने सुबह घूमने आने वाले लोगों को लेपर्ड के बारे सचेत भी कर रहा है।

केवलादेव घना पक्षी विहार के DFO मानस सिंह ने बताया कि पिछले नवम्बर से लेपर्ड केवलादेव घना पक्षी विहार में है। इससे यह लगता है घना पक्षी विहार का वातावरण एक लेपर्ड के लिए उपयुक्त है। क्योंकि घना पक्षी विहार के अंदर 2 हजार 5 सौ चीतल हैं। पहले से जंगल भी काफी अच्छा हो गया है। पानी की कमी नहीं है। इसलिए हर तरीके से लेपर्ड के लिए अच्छा वातावरण है। इसलिए वह यहां पर रुका हुआ है।
घना पक्षी विहार के DFO मानस सिंह ने बताया कि जो लोग सुबह केवलादेव नेशनल पार्क के अंदर आते हैं। वह जितना हो सके घना पक्षी विहार में कम आएं। क्योंकि लेपर्ड एक ऐसा जानवर है जिससे हम जितना सचेत रहे उतना ही हमारे लिए अच्छा है। पर्यटकों समस्या इसलिए नहीं होती क्योंकि पर्यटक रिक्शा या साइकिल में जाते हैं। उनके साथ नेचर गाइड होते हैं। उनके साथ स्टाफ रहता है जो उन्हें हिदायत देता रहता है। सभी पर्यटकों को यह बोल रखा कि वह घूमने वाली जगह से हटकर कहीं न जाएं। अगर कोई भी ऐसा व्यक्ति मिलता है तो, उस पर कार्रवाई भी की जाती है। उन्हें समझाया जाता है ऐसा वह कुछ न करें जिससे उन्हें उनकी सुरक्षा पर असर पड़ सके। अभी तक लेपर्ड का मूवमेंट पूरी तरह से पता है क्योंकि जगह-जगह कैमरे लगा रखे हैं। हमें पूरी तरह से आइडिया है कि लेपर्ड कहां पर है और किस तरीके से है। हम रोजाना कैमरा ट्रेप की मॉनिटरिंग करते हैं। उन्हें चेक किया जाता है जिससे हमें पता रहे कि लेपर्ड कहां जा रहा है।

Spread the News