हरियाणा कांग्रेस पार्टी एक्शन मोड़ में

Haryana Congress Party in action mode

 13 बाग़ी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस पार्टी बीच चुनावों में एक्शन मोड़ में आ गई है। चुनवों में पार्टी की टिकट न मिलने से नाराज़ 13 बाग़ी नेताओ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी की तरफ से ये action उन नेताओं के खिलाफ लिया गया है जो लगातार पार्टी की नीतियों और निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे।

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कहा, “पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल इन नेताओं ने कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाया है, और पार्टी संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने पर मजबूर हुई है।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का अनुशासन किसी के लिए भी बाध्यकारी है, और जो लोग इसके खिलाफ जाते हैं, उन्हें पार्टी में जगह नहीं मिल सकती।
नेताओं पर आरोप:

निष्कासित नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने हालिया चुनावों और संगठनात्मक बैठकों में पार्टी के खिलाफ काम किया और पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार भी किया। इससे पार्टी की एकजुटता को नुकसान हुआ और नेतृत्व के सामने संगठनात्मक संकट खड़ा हो गया।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया की हरियाणा कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त13 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है, क्योंकि वे पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे।

Spread the News