हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में जनता तीसरी बार खिलाएगी कमल : मोहन लाल बड़ौली

हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में, जनता तीसरी बार खिलाएगी कमल : मोहन लाल बड़ौली

People have made up their mind to form BJP government for the third time in the state: Mohan Lal Badoli

हरियाणा विधानसभा चुनाव अंतिम दौर में है। भाजपा अपनी चुनावी रणनीति के तहत हर विधानसभा में कमल खिलाने की प्लॉनिग के तहत लगातार आगे बढ़ रही है। पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों की रैलियों से माहौल भाजपा के पक्ष में बना हुआ है। हरियाणा की जनता का विश्वास भाजपा में बढ़ा है। हरियाणा के लोग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली से खुश हैं और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं।


पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज छह बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। कार्यकर्ता 4 अक्टूबर को घर-घर जाएंगे और लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से लगातार पार्टी को जिताने और प्रदेश में कमल खिलाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब चुनाव में दो दिन बचे हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता रात दिन लोगों से मिलें और भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएं। लोगों को यह भी बताएं कि भाजपा सरकार में ही प्रदेश की तरक्की और खुशहाली है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस झूठ और अफवाह फैलाने वाली पार्टी है। कार्यकर्ता लोगों को कांग्रेस की झूठ और अफवाह से सतर्क करें और बताएं कि कांग्रेस जो बोलती है वह करती नहीं है, जबकि भाजपा जो बोलती है वह संकल्प के साथ पूरा करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें और लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद करें।

Spread the News