IAS अमित कुमार होंगे चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त,

IAS अमित कुमार होंगे चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त,

 

Appointment Committee of Cabinet approved

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पंजाब कैडर के वर्ष 2008 बैच के सीनियर आईएएस अमित कुमार को चंडीगढ़ नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया है। यह नियुक्ति इंटर-कैडर डेप्युटेशन के आधार पर पंजाब कैडर से एजीएमयूटी कैडर में की गई है।

भारत सरकार की कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है, जिसके तहत अमित कुमार को चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। 22 सितंबर को केंद्र सरकार ने आनिंदिता मित्रा को भी 3 महीने के एक्सटेंशन दे दी थी लेकिन तब तक पंजाब सरकार ने आयुक्त पद के लिए तीन अधिकारियों का पैनल चंडीगढ़ प्रशासन को भेज दिया था।

Spread the News