CBI Chandigarh organized a walkathon and Zumba session celebrating women employees’ contributions.
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया( सीबीआई), ज़ोनल ऑफिस और रीजनल ऑफिस, चण्डीगढ़ द्वारा महिलाओं के सम्मान में वॉकथॉन आयोजित की जिसमें ज़ोनल हेड अरविंद कुमार के नेतृत्व में सभी महिला कर्मचारियों ने पोस्टर और बैनरों के साथ सुखना लेक तक वॉकथॉन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ज़ुम्बा सत्र का भी आयोजन किया गया। अरविंद कुमार ने सभी महिला कर्मचारियों के बैंक व्यवसाय विकास में महत्वपूर्ण योगदान और पारिवारिक जिम्मेदारियों के संतुलन की सराहना की। इसके अलावा एक स्वास्थ्य वार्ता का भी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मदरहुड अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनैना बंसल और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अरविन कौर ने की।
डॉ. बंसल ने महिलाओं को उनके शरीर के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया और मासिक धर्म स्वास्थ्य, गर्भनिरोधक उपाय और कैंसर स्क्रीनिंग जैसी आवश्यक बातों पर मार्गदर्शन दिया। वहीं, डॉ. अरविंद ने महिलाओं की विशिष्ट जरूरतों के अनुसार व्यायाम और विशेष चिकित्सा उपायों की जानकारी दी, जिससे दर्द से राहत और जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके।