वन संरक्षण के लिए 133 इको टास्क फोर्स द्वारा पौधारोपण अभियान

133 Eco Task Force conducted a plantation drive promoting environmental awareness and Forest Day.

पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा हर वर्ष 21 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के उद्देश्य के लिए 133 इको टास्क फोर्स द्वारा मेगा पौधारोपण अभियान चलाया गया।

बुधवार को इको टास्क फोर्स द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में मेगा पौधरोपण अभियान के साथ-साथ पर्यावरण जागरूकता सह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वनों की सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी की 7 एचपी बटालियन, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी के विद्यार्थियों, महिला मंडल कुफरी के सदस्यों, गैर सरकारी संगठनों तथा आईएचएम के स्टाफ की सम्मिलित भागीदारी से किया गया। इसके अलावा

इस अवसर पर थल्ली गांव में भी मेगा पौधरोपण अभियान चलाया गया तथा विभिन्न प्रजातियों के 1200 पौधे रोपे गए।

इसके अलावा सारी गांव में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसमें 1500 से अधिक पौधे रोपे गए।

Spread the News