आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में फूंका चुनावी बिगुल ,मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की घोषणा

चंडीगढ़, 18 जुलाई : हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कस ली है। इसको लेकर गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह और राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने ने संयुक प्रेसवार्ता की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जब से गुजरात में 14% वोट लिए तब आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग द्वारा प्रमाणित राष्ट्रीय पार्टी है। आम आदमी पार्टी ने सबसे तेज राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त किया है। दो राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है, 5 विधायक गुजरात और 2 विधायक गोवा में हैं। चंडीगढ़ और सिंगोली में हमारा मेयर है। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ सभी 90 विधानसभा सीटों पर हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब तो आधा दिल्ली से जुड़ा है।

 

 

 

“बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएँगे केजरीवाल” स्लोगन से चुनाव कैंपेन का किया आग़ाज़

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया। लेकिन सबने हरियाणा को लूटा, इसलिए हरियाणा के लोग अब बदलाव चाहते हैं। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश की राजनीति को बदला। इसलिए इस बार “बदलेंगे हरियाणा का हाल अब लाएंगे केजरीवाल”। उन्होंने कहा कि हरियाणा का दिल्ली और पंजाब से क्लचर मिलता है। अभी विधानसभा उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जालंधर सीट से एकतरफा जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव में संगरूर, होशियारपुर और अनंतपुर सीट जीती। मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि जहां भी पूरे देश में मेरी ड्यूटी लगाई जाएगी मैं प्रचार करने जाऊंगा। हम पूरी ताकत के साथ एक टीम बनाकर लड़ेंगे।

 

 

 

आम आदमी पार्टी हरियाणा में ऐसा चुनाव लड़ेगी, पूरा देश देखेगा: डॉ. संदीप पाठक

 

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि यदि किसी के मन में भी ये संदेह है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव कैसे लड़ेगी? तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में ऐसा चुनाव लड़ेगी दुनिया देखेगी। आज से पहले ऐसा द्वंद्व ना पहले कभी हुआ होगा और ना ही कभी होगा। आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी। हर सीट और हर बूथ पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी 6500 गांवों में बदलाव जनसंवाद सभा कर चुकी है। इन सभाओं में एक ही चीज निकल कर सामने आ रही है कि इस बार बदलाव चाहिए। इस बार हरियाणा की जनता अपने लाल अरविंद केजरीवाल की तरफ एक उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

 

 

जल्द विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी आम आदमी पार्टी: डॉ. संदीप पाठक

 

 

उन्होंने कहा कि ये चुनाव बहुत अद्भुत और अभूतपूर्व होने वाला है। आने वाली 20 जुलाई को एक टाउन हॉल होगा, जिसमें हरियाणा के लिए अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद आम आदमी पार्टी बहुत जल्द विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी और पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र में 4 विधानसभाओं में सीधे तौर पर जीत दर्ज की थी। कुछ मार्जिन से ही हम उस चुनाव में रह गए थे। जिस ताकत से कुरुक्षेत्र का चुनाव लड़ा गया था उसी ताकत के साथ आम आदमी पार्टी हर विधानसभा, हर गांव और हर बूथ पर चुनाव लड़ेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the News