Chandigarh Congress exposes BJP’s false promises on ownership rights, launches Pol-Khol campaign.
आज चण्डीगढ़ कांग्रेस की ओर से मालिकाना हक को लेकर लोकसभा में भाजपा द्वारा दिए गए जवाब पर मौलीजागरां में जनसभा का आयोजन किया गया और पोल-खोल अभियान की शुरुआत की गई।
इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव वसीम मीर ने बताया कि चंडीगढ़ के कॉलोनी में रह रहे लोगों के साथ भाजपा द्वारा पिछले 10 सालों से जो झूठ बोलकर वोट बटोर जा रहे थे, उसकी पोल अब खुल चुकी है। चंडीगढ़ कांग्रेस आने वाले समय में सभी कॉलोनियों में जाकर लोगों को भाजपा द्वारा फैलाए गए झूठ को उजागर करेगी और लोगों को जागृत करेगी।
वसीम मीर ने बताया कि चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी द्वारा पूछे गए सवाल पर भाजपा सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कोई भी स्कीम मालिकाना हक देने के लिए चंडीगढ़ में नहीं है जिसके कारण चंडीगढ़ में रह रहे लोगों में भारी आक्रोश है। चंडीगढ़ कांग्रेस इस तरह से सभी चंडीगढ़ की कॉलोनी में जनसभा आयोजित कर और डोर टू डोर जाकर लोगों लोगों तक सांसद मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा में पूछे गए सवालों और भाजपा के दिए गए सवालों की सच्चाई रखेगी।
यह अभियान आने वाले समय में सभी कॉलोनियों में जारी रहेगा और आने वाले नगर निगम चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इस मौके पर कांग्रेस के सचिव इमरान मंसूरी, सचिन लेखपाल, ब्लॉक अध्यक्ष, विनय मिश्रा ,पवन कुमार गुलफाम, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पारसनाथ, डॉ रोहतकी, पवन कुमार, पप्पू त्रिवेणी आदि मौजूद रहे।