चण्डीगढ़ योगासन टीमों ने कई उपलब्धियां हासिल की ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप में

Chandigarh Yogasana team secured runners-up with multiple medals in All India Championship.

चण्डीगढ़ खेल विभाग द्वारा बीते सप्ताह सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड स्पोर्ट्स बोर्ड, नई दिल्ली के सानिध्य में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स-42 में आयोजित की गयी ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप 2024-25 में चंडीगढ़ योगासन टीम ने पुरुष वर्ग में ओवरआल दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रनर्स-उप की ट्रॉफी जीती। इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़ योगासन टीम ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखते हुए कई पदक जीते।
प्रतियोगिता में चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के रोशन लाल एवं जितेंद्र सिंह के युगल जोड़े ने अपना लोहा मनवाते हुए 40 से 50 आयु पुरुष वर्ग के दोनों ही रिदमीक एवं आर्टिस्टिक युगल इवेंट्स में रजत पदक हासिल किये। इसी युगल जोड़े के रोशन लाल ने 40 से 50 आयु पुरुष वर्ग के ही एकल आर्टिस्टिक इवेंट में भी अपना वर्चस्व दिखते हुए स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया तथा अबव 50 आयु पुरुष वर्ग के एकल ट्रेडिशनल इवेंट में डॉ महेन्दर सिंह ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिखते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
डॉ महेन्दर सिंह एवं डॉ अजित सिंह के जोड़े ने अबव 50 आयु पुरुष वर्ग के आर्टिस्टिक युगल इवेंट का कांस्य पदक जीत कर चंडीगढ़ के नाम किया। महिला वर्ग में कुल दो पदकों से चंडीगढ़ ने अपना अद्भुत प्रदर्शन दिखते हुए एक स्वर्ण तथा एक कांस्य पदक हासिल किया, जिसमें 40 आयु तक के महिला वर्ग के रिदमीक युगल इवेंट का स्वर्ण पदक डॉ प्राची मान एवं मनीषा शर्मा की जोड़ी ने जबकि अबव 50 आयु महिला वर्ग के आर्टिस्टिक एकल इवेंट का कांस्य  पदक रमन पराशर ने अपने नाम किया।
Spread the News