चुनाव में भाजपा के पक्ष में बने सकारात्मक माहौल से भाजपा नेताओं में उत्साह : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चुनाव में भाजपा के पक्ष में बने सकारात्मक माहौल से भाजपा नेताओं में उत्साह : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

With public blessings, BJP is going to form government for the third time in the state with a big mandate: Chief Minister Nayab Singh Saini.

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर। शनिवार को चुनाव है, हरियाण की देवतूल्य जनता का एक-एक वोट नॉनस्टॉप हरियाणा की दिशा और भविष्य तय करेगा। प्रदेश में भाजपा के पक्ष में बने सकारात्मक माहौल से भाजपा नेताओं में उत्साह है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय नेता धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली आदि नेताओं का दावा है कि 8 अक्टूबर को हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। इन नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार द्वारा 10 वर्षों तक की गई सेवा से जनता खुश है और 5 अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान कर 8 अक्टूबर को फिर से भाजपा को सेवा करने का मौका देगी।


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बड़े मैंडेट के साथ प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के दूसरे दिन भी पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ कर हरियाणा के अपने सभी परिवारजनों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व में प्रदेश की देवतुल्य जनता-जनार्दन ने मन बना लिया है “मां लक्ष्मी को घर लाना है, कमल का बटन दबाना है।
नायब सैनी ने कहा कि कमल का फूल खुशहाली, समृद्धि और विकास का प्रतीक है, कमल के फूल पर सरस्वती जी, लक्ष्मी जी और मां नर्मदा विराजमान है। आज पूरे प्रदेश में सकारात्मक माहौल है। प्रदेश के मेरे परिवारजन जानते हैं कि भाजपा अपने संकल्प को अक्षरशः पूरा करती है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 100 प्रतिशत मतदान करें। उन्होंने कहा कि हर-घर में कमल खिलेंगे और हम सबको साथ लेकर चलेंगे

 

Spread the News