मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने हनुमान मंदिर जाखू में टेका माथा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने हनुमान मंदिर जाखू में टेका माथा

Dussehra festival celebrated in Jakhu temple

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू ने आज दशहरा के पावन अवसर पर शिमला के श्री हनुमान मंदिर जाखू में माथा टेका तथा राज्य और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों को भी प्रज्वलित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से समाज से नशे के उन्मूलन के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरिंदर चौहान, स्थानीय पार्षद अतुल गौम, नगर निगम शिमला के अन्य पार्षद, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Spread the News