सीएम ने मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का किया उद्घाटन

CM Thakur Sukhvinder Singh Sukhu inaugurated Mahashivratri Mahotsav-2025 cultural night, honored by Mandi administration.

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार शाम को दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन मंडी ने मुख्यमंत्री को धर्मपुर की रेशमी शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

पहली सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण सूफी गायक लखविंदर वडाली रहे, जबकि इंडिया आइडल फेम नेहा दीक्षित ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य कलाकारों ने भी पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीलंका से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

गुरुवार सुबह से ही मंडी में लगातार हो रही बूंदाबांदी के बावजूद पहली सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा।

विधायक चंद्र शेखर और सुरेश कुमार, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह और प्रकाश चौधरी, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंदर पठानिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, पवन ठाकुर, जीवन ठाकुर, नरेश चौहान, जगदीश रेड्डी, विजय पाल, चेत राम ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसपी साक्षी वर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Spread the News