CM Sukhu released Rohtang: Aar Paar by Ajey, highlighting Himalayan culture and local talent support.
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां लाहौल स्पीति के प्रसिद्ध हिन्दी कवि अजय द्वारा लिखित पुस्तक “रोहतांग: आर पार” का विमोचन किया।
लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक हिमालय के मूल निवासियों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसे उत्कृष्ट एवं लोकप्रिय कार्यों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
पुस्तक के लेखक अजय ने कहा कि यह पुस्तक संस्मरणों, यात्रा वृतान्तों, डायरी प्रविष्टियों, पत्रों, ब्लॉग पोस्टों, युवा लेखकों से वार्तालापों का संकलन है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक हिमालय की अनूठी जीवनशैली, सांस्कृतिक विरासत तथा जैव विविधता को दर्शाती है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के अध्यक्ष प्रो. चन्द्र मोहन पराशेरा, हेल्पएज इंडिया के हिमाचल प्रदेश प्रमुख डॉ. राजेश कुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।