हरियाणा में कांग्रेस MLA राव दान सिंह के आवास पर पहुंची ED

हरियाणा के महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के घर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड की है। ED टीम गुरुवार सुबह राव दान सिंह के फॉर्म हाउस पर पहुंची। फॉर्म हाउस के बाहर सुरक्षा बल तैनात किया गया है। राव दान सिंह महेंद्रगढ़ शहर से विधायक हैं।

 

 

बताया जा रहा है कि यह रेड राव दान सिंह की कोठी, फार्म हाउस और उसके भाई के मकान पर महेंद्रगढ़ में की जा रही है जबकि गुड़गांव में भी उनके निवास पर ईडी की रेड बताई जा रही है। फॉर्म हाउस में किसी को आने जाने नहीं दिया जा रहा।

 

 

राव दान सिंह हरियाणा के बड़े शिक्षा संस्थान के मालिक हैं। दान सिंह महेंद्रगढ़ शहर से विधायक हैं। एक दिन पहले ही महेंद्रगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह ने रैली की थी। राव दान सिंह कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भी करीबी हैं।

Spread the News