हरियाणा में 6 जिलों के DC बदले:CM के हुड्‌डा सरकार के काम गिनाने वाले फतेहाबाद डीसी भी हटाए; 15 IAS समेत 17 अधिकारी ट्रांसफर

transfer haryana

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद शनिवार को 15 IAS और 2 HCS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी गई है। 6 जिलों के DC बदल दिए गए हैं। इनमें चरखी दादरी, पानीपत, रेवाड़ी, पलवल, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद जिले शामिल हैं।

2 दिन पहले फतेहाबाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भाषण में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के काम गिनवाने के बाद राहुल नरवाल को हटाकर मंदीप कौर को DC लगाया गया है। राहुल नरवाल को चरखी दादरी का DC लगाया गया है।

पंचकूला के DC यश गर्ग को वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन और फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन के MD की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं सीनियर IAS अफसर डी सुरेश की भी जिम्मेदारी बदली गई है। उन्हें हरियाणा भवन नई दिल्ली का रेजिडेंट कमिश्नर और हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग का प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाया गया है।

 

Spread the News