दीपक लुबाना को चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित किया गया,

दीपक लुबाना को चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित किया गया,

Deepak Lubana defeated his nearest rival Sachin Galav by 700 runs.

 

आज दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में आल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान जी, ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस इंचार्ज कृष्णा अल्लावरू जी, और चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस इंचार्ज गहलोत जी की उपस्थिति में गाबी गुट के दीपक लुबाना को चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित किया गया।

दीपक लुबाना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी, मौजूदा पार्षद सचिन गालव को 700 वोटों के अंतर से पराजित कर इस पद को हासिल किया। दीपक लुबाना ने सबसे अधिक वोट प्राप्त करते हुए इस चुनाव में अपनी मजबूत स्थिति साबित की।

गाबी गुट ने यूथ कांग्रेस के चुनाव में एक महत्वपूर्ण जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर, 5 में से 4 जिलाध्यक्ष, 16 में से 9 जनरल सेक्रेटरी, 2 उपाध्यक्ष और 19 वार्ड अध्यक्षों के पदों पर गाबी गुट के उम्मीदवार विजयी रहे हैं ।गाबी गुट के धीरज गुप्ता तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे ।यह जीत गाबी गुट के लिए एक बड़ी सफलता है और चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के आगामी कार्यों के लिए एक मजबूत नेतृत्व प्रदान करेगी।

 

Spread the News