विश्व में धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र धाम के रूप में बनाएगा पहचान: नायब सिंह सैनी

Kurukshetra Dham to gain global recognition through cultural, religious, and heritage programs.

मुख्यमंत्री  श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विश्व में धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र धाम के रूप में अपनी पहचान बनाएंगा। इस गीता स्थली पर बड़े स्तर पर धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ देश व प्रदेश की संस्कृति से जुड़ी पौराणिक संस्कृति व विरासत को जोडक़र कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर व जियो गीता व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से नव वर्ष व नव सम्वत पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने नव वर्ष नव सम्वत के आगमन पर ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में महाआरती कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए कामना की है।

इस महाआरती में स्वामी ज्ञानेश्वर महाराज, महेश मुनि महाराज, विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भाग लिया और पूजा अर्चना की है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गीता ज्ञानम संस्थानम में पहुंचे और यहां पर संस्थानम की तरफ से नव वर्ष पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को नवरात्रों व नव सम्वत की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Spread the News