शिव कथा सुनने आए भक्तों को प्रयागराज त्रिवेणी संगम से लाए गए गंगाजल का वितरण किया

Havan Yagna and Shiv Mahapuran Katha held, with discourse, bhajans, and Gangajal distribution to devotees.

राधा माधव गौ शरणम सेवा समिति, जुझार नगर, नजदीक सेक्टर 39 वेस्ट के तत्व ज्ञान में चल रही शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस पर हवन यज्ञ किया। कथा में कथा व्यास भागवत गंगोत्री विभूषित सुभाष शास्त्री ने भक्तों को भगवान शिव की कथा का व्याख्यान और भजन सुनाए। इस अवसर पर सभी भक्तों को प्रयागराज त्रिवेणी संगम से लाए गए गंगाजल का वितरण किया गया।

आज की कथा के मुख्य अतिथि पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा, जिला मोहाली के अध्यक्ष संजीव वशिष्ट, चंडीगढ़ से राम शुक्ला, जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष सतीश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बंटी व पटियाला से श्री वामन मंदिर पीठाधीश्वर रविकांत मुनि, श्री भगवंत धाम से महाराज महंत लखबीर सिंह जी एवं शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता,संस्था के चेयरमैन बलवीर सिंह तोपवाल, उपचेयरमैन आजाद प्रसाद, प्रधान विजय शर्मा, उप प्रधान कपिल राणा, महासचिव मनीष बेलवाल, कोषाध्यक्ष रामचरित्र शर्मा, सचिव रमेश शर्मा, मुख्य सलाहकार श्रीमती रंजना, श्रीमती प्रवीण, महिला मंडल प्रधान सुषमा, महिला सचिव रिंकी बेलवाल, श्रीमती संदेश, ममता, श्रीमती प्रभा सकलानी, सुषमा झा, पवना, सोनू व मनीता आदि उपस्थित रहे।

Spread the News