डॉ. आत्मजीत सिंह ने अपने नवीन पंजाबी नाटक मैं नानक दी बाणी हाँ की स्क्रिप्ट पढ़ कर सुनाते हुए स्क्रिप्ट लेखन की बारीकियों बारे समझाया

Chandigarh celebrates Navras Utsav; Dr. Atamjit Singh presents new Punjabi play on scriptwriting.

अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच दिवस के अवसर पर चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा 31 मार्च तक पाँच दिवसीय नवरस उत्सव मनाया जा रहा है जिसके आज तीसरे दिन टैगोर थिएटर के मिनी सभागार में पंजाबी साहित्यकार, लेखक एवं रंगमंच के पुरोधा डॉ. आत्मजीत सिंह ने स्थानीय कलाकारों से भरे सभागार में अपने नवीन पंजाबी नाटक “मैं नानक दी बाणी हाँ” की स्क्रिप्ट पढ़ कर सुनाते हुए स्क्रिप्ट लेखन की बारीकियों पर विस्तार से जानकारी दी।

अपने नवीन नाटक के बारे में उन्होंने बताया कि इस नाटक में मूल रूप से गुरु नानक देव की सामाजिक एवं दार्शनिक तत्व को जन मानस तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। नाटक में गुरु नानक देव की बाणियों की वेदों से लाकर वर्तमान युग तक प्रासंगिकता बताई गयी है। नाटक में स्थान इत्यादि अन्य नाटकों से भिन्न हैं परन्तु इसमें गुरु नानक देव की विशिष्टता का वर्णन किया गया है। हालांकि गुरु नानक देव जी भोगौलिक रूप से इस प्रदेश से जुड़े हुए थे परन्तु उनके उपदेश सार्वभौमिक हैं।

स्थितियों का सामना करने का उनका एक विशेष तरीका है। गुरु नानक देव किसी भी सम्प्रदाय, जात पात, लिंग, प्रदेश और यहाँ तक कि किसी मध्यस्थता के भेदभाव से भी बिलकुल परे थे। उनके लिए सभी इंसान एक समान हैं। उनकी बाणी को एक महिला किरदार के माध्यम से दिखाया गया है जबकि उनके मुख्य शिष्य मरदाना और बाला तथा उनके परिवार भी इस नाटक का अभिन्न अंग हैं। एक दलित दम्पति के माध्यम से उनके जीवन को ऋग्वेद से वर्तमान तक दर्शाया है। डॉक्टर आत्मजीत को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है जिनमें प्रमुख हैं राष्ट्रपति द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार, शिरोमणि नाटक पुरस्कार, पंजाब संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, प्रथम कपूर सिंह गुमान पुरस्कार इत्यादि।

उन्होंने उपस्थित दर्शकों के अनेक सवालों का भी उत्तर दिया। इस अवसर पर चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के उपाध्यक्ष विक्रांत सेठ, सचिव राजेश आत्रेय, डिपार्टमेंट ऑफ़ इंडियन थिएटर की चेयरपर्सन डॉ. नवदीप कौर के अलावा टैगोर थिएटर के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा एवं स्थानीय नाट्य समूहों के निर्देशक व अनेक कलाकार उपस्थित थे।

Spread the News