गुलाब चंद कटारिया बने पंजाब के राज्यपाल, चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त

गुलाब चंद कटारिया बने पंजाब के गवर्नर

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार 27 जुलाई देर रात कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की गई. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. वहीं, असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन ने इसकी जानकारी दी.

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. पुरोहित को 31 अगस्त 2021 को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया था.

 

 

गुलाब चंद कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है. इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

Spread the News