NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्त हुई हरियाणा सरकार, सेवा नियमों को फ्रीज करने के आदेश

NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्त हुई हरियाणा सरकार

हरियाणा में पिछले कई दिनों से चल रही NHM कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर अब प्रदेश सरकार सख्त हो गई है। NHM कर्मियों की हड़ताल के चलते हरियाणा की स्वास्थ्य प्रणाली काफी प्रभावित हो रही है।

राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इस पर सख्त रवैया अपनाते हुए कर्मचारियों के सेवा नियमों को तुरंत प्रभाव से फ्रीज करने के आदेश दिए हैं।

अब नियमों के तहत सात दिनों तक ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाएगा। वहीं, NHM कर्मचारियों का कहना है कि मांगों के पूरा होने तक वह ना हड़ताल खत्म करेंगे और ना कोई कर्मचारी ड्यूटी पर वापस जाएगा।

NHM कर्मचारियों के सेवा नियमों को फ्रीज करने के आदेशों जारी होने के बाद हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों में और रोष पैदा कर दिया। NHM पदाधिकारियों ने कहा कि अगर उनके हितों के साथ सरकार ने खिलवाड़ किया और सर्विस बायलॉज को फ्रीज करने की एडवाइजरी को वापस नहीं लिया, तो वे अपने हितों की रक्षा के लिए इस लड़ाई को और तेज कर देंगे।

Spread the News