हरियाणा रोडवेज का रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा,15 साल के बच्चों संग दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक फ्री सफर

हरियाणा रोडवेज का रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा,15 साल के बच्चों संग दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक फ्री सफर

हरियाणा रोडवेज ने रक्षाबंधन पर महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों को फ्री सफर कराने के लिए अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की तरफ से यात्रियों की संख्या वाले रूट पर अतिरिक्त 20 से ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए रोडवेज के मुख्यालय की तरफ से 12 दिन पहले ही पत्र जारी हो गया है। रोडवेज 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध कराएगा।

इन राज्यों के लिए मान्य नहीं होंगे आदेश
हरियाणा रोडवेज की बस से दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में जाना महिलाओं को आसान होगा। इन राज्यों में किराया नहीं लगेगा। अगर यूपी, उत्तराखंड व अन्य राज्यों में जाना है तो वहां का किराया देना पड़ेगा।

 

कर्मचारियों की छुट्टी होंगी कैंसल
रक्षाबंधन पर्व पर कोई व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। इसमें बस स्टैंड परिसर के अंदर व बाहर कर्मचारी मौजूद रहेंगे। रोडवेज डिपो के पास रोडवेज व किलोमीटर स्कीम की 200 बसें है। सभी बसों को रक्षाबंधन पर्व पर चलाना होगा। रक्षा बंधन पर्व के दिन अगर जहां ज्यादा भीड़ होगी, वहीं बसों को चलाया जाएगा।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगा फ्री यात्रा का लाभ
रोडवेज जीएम लेखराज ने कहा कि 36 घंटे के लिए महिलाओं व 15 साल तक के बच्चों को रक्षा बंधन पर्व पर निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रोडवेज के मुख्यालय की ओर से पत्र आ चुका है। बसों का संचालन करवाया जाएगा। यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Spread the News