हरियाणा के हांसी में MLA विनोद भयाना पर तानी पिस्तौल, ट्रक यूनियन की जमीन के विवाद में पहुंचे थे विधायक

हरियाणा के हांसी में भाजपा के MLA विनोद भयाना पर बदमाशों ने पिस्तौल तान दी। जानकारी के मुताबिक विधायक ट्रक यूनियन के जमीनी विवाद में मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने विधायक पर पिस्तौल तान दी। तभी अचानक किसी ने बदमाश के हाथ पर पत्थर मारा और पिस्टल मौके पर गिर गई। वहीं भीड़ बढ़ते हुए देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पिस्टल को पुलिस को सौंपा गया। इस मामले की जांच की जा रही है।

 

 

दरअसल, हांसी में तोशाम रोड पर वक्फ बोर्ड की 6 हजार गज जमीन है। इस जमीन पर करीब 100 साल से ट्रक यूनियन ने कब्जा किया हुआ था। 16 साल पहले 4 लोगों ने जमीन को लीज पर लिया था। वह इसका किराया भी भर रहे थे। 5 दिन पहले प्रशासन ने ट्रक यूनियन से कब्जा छुड़वा लिया।

 

प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में ट्रक यूनियन व ऑटो मिस्त्रियों ने शनिवार सुबह अपनी दुकानें बंद रखीं। ट्रक यूनियन ने हांसी के विधायक विनोद भयाना से संपर्क किया। इसके बाद भाजपा विधायक मौके पर पहुंच गए। विधायक ने मिट्टी के ढेर पर चढ़कर दीवार की दूसरी तरफ देखा और वहां मौजूद लोगों को अपने पास बुलाया। आरोप है कि इसी दौरान एक बदमाश ने विधायक पर बंदूक तान दी।

 

 

 

Spread the News