कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 7 से 11 अगस्त तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई – कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरुक्षेत्र के मार्गदर्शन में 7 से 11 अगस्त,2024 तक 7वां हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग तथा संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणवी सिनेमा, कला एवं संस्कृति के विकास को समर्पित हरियाणा का एकमात्र फिल्म महोत्सव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल एवं सीनेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। पांच दिवसीय हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में देश विदेश की प्रसिद्ध फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फीचर फिल्म, लघु फिल्म, एनीमेशन, वृत्तचित्र, संगीत वीडियो आदि सहित 75 फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस समारोह में 16 देशों की 19 भाषाओं की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

Spread the News