आचार्य संत विनोबा भावे को समर्पित काव्य संग्रह काव्यांजलि का भव्य विमोचन किया गया

Kavyanjali, a poetry collection honoring Vinoba Bhave, was released at Shaheed Bhagat Singh tribute.

एसडी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आचार्य कुल संस्था चंडीगढ़ द्वारा भव्य स्तर पर शहीद भगत सिंह श्रद्धांजलि समारोह के दौरान आचार्य संत विनोबा भावे को समर्पित काव्य संग्रह काव्यांजलि का भव्य विमोचन किया गया। ‌इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्ञानचंद गुप्ता पूर्व अध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ तेजेंद्र कौर, प्रो चांसलर देश भगत यूनिवर्सिटी, डॉ. सुभाष गोयल, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं आयुर्वेदाचार्य विशिष्ट अतिथि रहे। संस्था के अध्यक्ष केके शारदा ने बताया कि लगभग 200 लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लू बर्ड हाई स्कूल के बच्चों की सरस्वती वंदना से हुआ। देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक जिन्होंने इस काव्य संग्रह में सहयोग दिया। उन सबको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ज्ञानचंद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में शामिल होकर में अपने आप को भाग्यशाली समझ रहा हूं। देशभक्ति पर आधारित बहुत कम कार्यक्रम आजकल होते हैं। शारदा का इस उम्र में क्रांतिकारियों के प्रति ऐसा उत्साह और आयोजन अवश्य युवाओं के दिलों में गहरी छाप छोड़ेगा। डॉ सुभाष गोयल ने कहा कि हम स्वास्थ्यवर्द्धन का काम करते हैं और राष्ट्रभक्ति के वर्धन के लिए काम कर रहे हैं जो अपने आप में बहुत सराहनीय है। आचार्य कुल की अगली छपने वाली साहित्य सामग्रियों के प्रकाशन में मेरा पूरा योगदान रहेगा। डॉ तेजिंदर कौर प्रो चांसलर देशभक्त यूनिवर्सिटी ने आज का युवा शिक्षित है और राष्ट्र के प्रति जागरूक भी है, बस हम वरिष्ठ लोगों के  मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हमने अपनी यूनिवर्सिटी में भी बच्चों को गुड मॉर्निंग की जगह जय हिंद कहने पर प्रेरित कर रखा है। हम जल्द ही अपने कॉलेज के प्रांगण में सभी कवियों का एक राष्ट्रभक्ति पर आधारित कार्यक्रम रखेंगे।
इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर ब्लू बर्ड हाई स्कूल की प्रिंसिपल वंदना भटनागर को अति विशिष्ट सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज उपाध्यक्ष, डॉ. मीना शर्मा उपाध्यक्ष, डॉ. अनीश गर्ग संयोजक, प्रज्ञा शारदा, अवतार सिंह, एमएम जुनेजा, अशोक भंडारी नादिर, वरिंदर शर्मा, संजय भारतीय, प्रीति गोयल‌ व‌ अन्य सदस्य एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र निंदी, राशि श्रीनिवास और पल्लवी रामपाल ने खूबसूरत आवाज में देशभक्ति का गीत प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि आरपी मल्होत्रा, डेज़ी बेदी, संगीता कुंद्रा, डॉ विनोद शर्मा, अनीता गरेजा, सुनीता चौहान, विमल गुगलानी, रेखा मित्तल आदि उपस्थित थे। प्रेम विज ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Spread the News