हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,12 आईपीएस 3 HPS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,12 आईपीएस 3 HPS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विधानसभा चुनावों को लेकर सूबे में आचार संचिता भी लागू हो गई है इस बीच हरियाणा सरकार ने 12 आईपीएस 3 HPS अधिकारियों के तबादले किए है। इस सूची में कई एसपी भी शामिल है। फरीदाबाद के कमीश्नर राकेश आर्य को हरियाणा के प्रशासनिक व लॉ एंड ऑर्डर आईजी नियुक्त किया गया है। वहीं आईपीएस ओपी नरवाल को फरीदाबाद का नया कमीशनर लगाया गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर इसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। राज्य में एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और चार अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Spread the News