सुबह साढ़े पांच बजे शुरू होगा मॉकपोल, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान – जिला निर्वाचन अधिकारी

सुबह साढ़े पांच बजे शुरू होगा मॉकपोल, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान - जिला निर्वाचन अधिकारी

17 candidates are contesting elections, 7 in Kalka, 10 in Panchkula and NOTA option will also be there in both the assemblies – Deputy Commissioner.

 

पंचकूला,: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला के सभी 455 मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियों अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुई। ये पोलिंग पार्टियां जिला के 4,38,245 मतदाताओं के लिए वोट पोल करवाएंगी। जिला में सीआईएसएफ की 7 कंपनियों को भी तैनात किया गया है।

डा. यश गर्ग ने बताया कि 01-कालका विधानसभा के लिए राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 पंचकूला से 225 मतदान केन्द्रों के लिए 225 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। इसी तरह 02-पंचकूला विधानसभा के लिए राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला से 230 मतदान केन्द्रों के लिए 230 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। प्रत्येक पार्टी में एक पीठासीन, एक सहायक पीठासीन और दो पोलिंग अधिकारी शामिल किये गए। उन्होंने बताया कि जिला को 45 सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक सेक्टर में एक अधिकारी को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया हुआ है। इसी तरह जिला को 14 जोनों में बांटते हुए 14 जोनल अधिकारी नियुक्त किये हुए हैं।

सुबह साढे़ पांच बजे शुरू होगा मॉकपोल

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह साढ़े पांच बजे से मॉकपोल शुरू किया जाएगा। 90 मिनट तक मॉकपोल की प्रक्रिया चलेगी। इस प्रक्रिया के दौरान कम से कम 50 वोट पोल किये जाने हैं। साथ ही मॉकपोल के दौरान पार्टियों व प्रत्याशियों के लिए एजेंट शामिल होने जरूरी हों। उन्होंने कहा कि सुबह सात बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जो शाम छह बजे तक बजे चलेगी। शाम छह बजे मतदान के लिए लाइन में लगे सभी मतदाताओं को पर्चियां बांटते हुए उनकी वोट को पोल करवाया जाएगा। मतदान पूरा होने के बाद सभी डाक्यूमेंट की कार्रवाई व सीलिंग की कार्रवाई करने के बाद पोलिंग पार्टी वापस अपने विधानसभा केन्द्र में जाकर रिपोर्ट करेगी।

बूथ पर लाइन में खड़े मतदाताओं की हर आधा घंटे में मिलेगी जानकारी

उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलओ नियुक्त रहेंगे। जो मतदाताओं की मदद के लिए मौजूद हैं। इसके अलावा हर आधा घंटे के बाद मतदान केन्द्र के बाहर लगी लाइन के मतदाताओं की संख्या को ईक्यूएमएस एप पर अपलोड करेंगी। इस दौरान मतदाताओं की संख्या, पुरूष और महिलाओं का ब्योरा अलग से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है। चुनाव आयोग ने इस एप को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तैयार किया है। मतदान अपने बूथ की जानकारी हासिल कर लाइन में वोटरों की संख्या होने पर मतदान के लिए जा सकता है।

अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी

डा. यश गर्ग ने बताया कि मतदान केन्द्रों को वीडियो सर्विलांस पर लगाया गया है। कंट्रोल रूम से ही मतदान केन्द्रों की गतिविधियों को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। पुलिस का जवान भी पीठासीन अधिकारी के बुलाने पर ही अंदर जाएगा। मतदातों अपने साथ आईडी कार्ड और चुनावी पर्ची लेकर जा सकता है। इसके लिए कुछ भी लेकर जाने की अनुमति नहीं है। मतदान केन्द्र के अंदर से फोटो उतारने या वीडियो बनाने पर पूर्णत पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर चुनाव आयोग की टीम, जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस उपायुक्त, रिटर्निंग ऑफिसर, सेक्टर ऑफिसर ही प्रवेश कर सकता है।

 

जिला के 4,38,245 वोटर करेंगे मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब जिला की दोनों विधानसभाओं में कुल 4,38,245 वोटर हैं, इनमें 2,29,642 पुरूष वोटर, 2,08,760 महिला वोटर और 23 वोटर थर्ड जेंडर शामिल हैं। 01-कालका विधानसभा में 2,02,052 वोटर शामिल हैं, इनमें 1,05,281 पुरूष वोटर 96,756 महिला वोटर और 15 वोटर थर्ड जेंडर शामिल हैं। 02-पंचकूला विधानसभा में 2,36,193 वोटर शामिल हैं इनमें 1,24,181 पुरूष वोटर, 1,12,004 महिला वोटर और आठ वोटर थर्ड जेंडर शामिल हैं। 18 से 19 आयुवर्ग के कुल 10,784 वोटर हैं, इनमें से कालका में 5,131 और पंचकूला में 5,653 वोटर हैं। जिला में 85 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग में 5556 वोटर हैं, इनमें से 01 कालका विधानसभा में 2303 वोटर और 02 पंचकूला विधानसभा में 3253 वोटर शामिल हैं। 100 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग में 166 वोटर हैं, इनमें से 01 कालका विधानसभा में 84 वोटर और 02 पंचकूला विधानसभा में 82 वोटर शामिल हैं।

कालका में सात व पंचकूला में 10 प्रत्याशी

उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 में जिला में 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इनमें तीन महिलाएं और 14 पुरूष शामिल हैं। इसके अलावा दोनों विधानसभा में नोटा का विकल्प भी शामिल रहेगा। उन्होंने बताया कि 01-कालका विधानसभा में सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें एक महिला और 6 पुरूष शामिल हैं। 02-पंचकूला विधानसभा में 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें दो महिलाएं और आठ पुरूष शामिल हैं।

Spread the News