हारने के बाद हार को स्वीकार ना करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा : मोहन लाल बड़ौली

हारने के बाद हार को स्वीकार ना करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा : मोहन लाल बड़ौली

BJP is forming the government for the third time with 51 MLAs under the leadership of Naib Singh Saini: Mohan Lal Badoli.

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 51 विधायकों के साथ भाजपा तीसरी बार सरकार बना रही है : मोहन लाल बड़ौली

कांग्रेस पर बड़ौली का तंज – बोले- कांग्रेस कितनी ही समीक्षा करें, सुधार इनमें होना नहीं है, क्योंकि ये सुधरना ही नहीं चाहते

चंडीगढ़, : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने निर्दलीय विधायकों के भाजपा को समर्थन देने के बाद कहा है कि 51 की संख्या शुभ होती है और भाजपा अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 51 विधायकों के साथ प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुधरना ही नहीं चाहती। शुक्रवार को सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा की जीत 36 बिरादरी और सर्वसमाज की जीत है। हरियाणा की जनता ने इतिहास रचते हुए भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 48 विधायक चुनाव जीते हैं और 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि हारने के बाद अपनी हार को स्वीकार ना करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी है और जनता भी जानती है कि कांग्रेस के लोग आपस में सिर फोड़ते रहते हैं। पत्रकार के सवाल पर पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के लोग समीक्षा करते रहेंगे, सुधार कांग्रेस के लोगों में होना नहीं है, क्योंकि ये लोग अपनी आदत को सुधारना ही नहीं चाहते।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में हरियाणा बसता है। भाजपा की यह प्रचंड जीत जनता के प्यार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि हमारे लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात चुनाव में कड़ी मेहनत की है और उसी कड़ी मेहनत का परिणाम है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला और हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को अपना समर्थन दिया है। हिसार से सावित्रि जिंदल, बहादुरगढ़ से राजेश जून और गन्नौर से देवेंद्र कादियान ने भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि 51 का अंक शुभ है और हम 51 विधायकों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

Spread the News