ओम महादेव कांवड़ सेवा दल ने 16 कन्याओं का करवाया सामूहिक विवाह, गृहस्थी बसाने का ज़रूरी सामान भी दिया

Om Mahadev Kanwad Seva Dal organized mass marriage for 16 needy girls after Shiv Mahapuran Katha.

ओम महादेव कांवड़ सेवा दल द्वारा करवाई गई सात दिवसीय भक्तमाल शिव महापुराण कथा का आयोजन के बाद आज आखिरी दिन 16 ज़रूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया।

सेवा दल के प्रधान नरेश गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा हर साल 11-21 कन्याओं का विवाह महाशिवरात्रि के आसपास करवाते हैं। सेवा दल संस्था से जुड़े पदाधिकारी अनाथ, असहाय एवं ज़रूरतमंद लड़कियों के माँ-बाप-भाई-बहन बन कर उनकी शादी कराते हैं। उन्होंने बताया कि नई दुल्हनों को नया गृहस्थ जीवन शुरू होने पर उन्हें उपहार स्वरूप में घर की  सभी ज़रूरतों का सामान दिया गया। सभी नवविवाहित जोड़ों ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनकी शादी इतनी धूमधाम से होगी। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए शहर के कई वरिष्ठ एवं गणमान्य लोग पहुँचे थे।

राजपुरा से आयी दुल्हन काजल ने कहा कि उसने कभी सपने में नहीं सोचा था कि सुंदर शहर चंडीगढ़ में उनकी शादी का मंडप रचेगा और इतने सारे मां-बाप व भाई शादी में उन्हें आशीर्वाद देंगे। यह जीवन का सबसे ख़ुशी का दिन है। गाँव बुडैल से दुल्हन शिल्पा ने बताया कि उसकी शादी गाजे-बाजे के साथ होगी यह मन में कभी भी नहीं आया था क्योंकि उनमें इतना सामर्थ्य नहीं था। वे बहुत ही ख़ुश हैं।

विद्वान ब्राह्मणों द्वारा हिंदू रीति रिवाज़ के साथ मंत्रोच्चारण विधि द्वारा कन्याओ का विवाह करवाया गया। संस्था के कोषाध्यक्ष हनी गुलाटी ने बताया कि ओम महादेव कांवड़ सेवा दल अब तक लगभग 450 ज़रूरतमंद कन्याओं का विवाह करवा चुका है और आगे भी जिन बहनों को किसी प्रकार की कोई समस्या या कोई माँ-बाप अपनी लड़की की शादी करने में असमर्थ हैं, तो सेवा दल उनके साथ हमेशा खड़ा रहेगा। इस मौक़े पर संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं नरेश गर्ग, सोनु गर्ग, गौरव श्रीवास्तव, हनी गुलाटी, मोहित ठाकुर, मनीष गर्ग, रिंकू जैन, मनोहर लाल, पुनीत, अभिषेक, आशोक, दवेन्द्र वीर व सत्यनारायण शर्मा आदि ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया व उनकी डोली  को विदा किया।

Spread the News