पेरिस ओलंपिक 2024 : हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास! मनु भाकर की जीत पर बोले कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर

पेरिस ओलंपिक 2024

पेरिस ओलंपिक 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का खाता खुल चुका है। मनु भाकर ने 10 मीटर महिला एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली महिला खिलाड़ी ने देश का नाम विश्व भर में ऊंचा किया है।

 

पेरिस ओलंपिक 2024

जीत के बाद राज्य के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने शूटर मनु भाकर को शुभकामनाएं देते हुए कहा की हरियाणा के साथ साथ पूरे देश में मनु भाकर की उपलब्धि पर खुशी की लहर है। मनु भाकर ने न केवल हरियाणा का बल्कि पूरे देश का नाम विश्व में रोशन किया है। मनु भाकर ने इससे पहले भी प्रदेश और देश का मान सम्मान बढ़ाया है । मनु भाकर ने शूटिंग में नए आयाम स्थापित किए है और इस बार उसने इतिहास रच दिया है। हमें हरियाणा की बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है।

गौरतलब है की शूटर मनु भाकर की यह सफलता और भी खास है क्योंकि अब वह भारत के लिए शूटिंग में मैडल जीतने वाली पहली महिला बन गई है।

Spread the News