आप वोट की ताकत दो, रानियां की जिम्मेदारी हमारी: अभय चौटाला

अभय सिंह चौटाला ने आज रानियां हलका के गांवों में सभाओं को संबोधित किया

रानियां का रण एकतरफा जीतने वाले हैं अर्जुन: अभय सिंह चौटाला

हमने रानियां को हमेशा अपने परिवार का हिस्सा माना: अभय सिंह चौटाला

सिरसा,:      इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने आज रानियां हलका के गांवों में सभाओं को संबोधित किया। सुबह 10 बजे से अभय सिंह चोटाला के कार्यक्रम शुरू हुए और शाम होते होते लोगों ने उन्हें पूरी तरह से यह भरोसा दिला दिया कि इस चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अर्जुन चौटाला को भारी अंतर से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजेंंगे। इसके लिए हर पार्टी कार्यकर्ता दिल से तैयार है। अभय सिंह चौटाला सुबह 10 बजे गांव फतेहपुरिया नियामत खां पहुंचे। इसके बाद पीरखेड़ा, जोधपुरिया, खारियां, खाई शेरगड़ और भूना व चक्कां में उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया। इसके उपरांत वे सादेवाला, केहरवाला, मम्मडख़ेड़ा पहुंचे और सभाओं में शिरकत की। शाम को 2 बजे नथोर, बचेर, बणी में आयोजित सभाओं को संबोधित किया और फिर करीवाला, संतनगर, भड़ोलियांवाली पहुंचे। शाम को बालासर व धोतड़ में उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया।
अभय सिंह चौटाला ने लोगों से बातचीत और सभाओं को संबोधित करते हुए इनेलो के उम्मीदवार अर्जुन चौटाला के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि रानियां हलके के लोग उनके पारिवारिक सदस्यों की तरह हैं। हमने हमेशा रानियां को आगे रखा। इस बार के चुनाव निर्णायक हैं। आप वोट की ताकत से अर्जुन को जिताकर भेजो। रानियां की जिम्मेदारी हमारी है, हम आपको कभी पीछे मुडक़र नहीं देखने देंगे। आज विभिन्न दलों के नेता यहां घूम रहे हैं। किसी के बहकावे में मत आना। उनको बता देना कि रानियां हलका पूरी तरह से अपने इंडियन नेशनल लोकदल परिवार के साथ है। इस बार तो बसपा की ताकत भी आपके साथ है, घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अभय चौटाला के भाषणों पर लोग लगातार तालियां बजाते रहे। बीच-बीच में चौ. देवीलाल अमर रहे, चौ. ओमप्रकाश चौटाला जिंदाबाद, अभय सिंह चौटाला जिंदाबाद के नारे भी लोगों ने लगाए। अपने शानदार स्वागत से अभिभूत अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आप सबके सहयोग और समर्थन से प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी और सत्ता में आप लोग हिस्सेदार होंगे। अर्जुन आपके सारे काम करेगा, विधानसभा में आपके इलाके की आवाज उठाएगा। अगर वह आपके काम न करे तो आप मुझे बताना। बाकी जिम्मेदारी आप मेरे पर छो? दो। इनेलो के प्रत्याशी अर्जुन चौटाला के पक्ष में अभय सिंह चौटाला की इन सभाओं में जोरदार भी? उमड़ी। भीड़ ने उन्हें अहसास करवा दिया की रानियां की जमीन अर्जुन चौटाला के लिए उपजाऊ साबित होगी और वे यहां से बड़े अंतर से विजयी होकर विधानसभा में पहुंचेंगे।

Spread the News