Sattu Sharbat Recipe: गर्मियों में जरूर आजमाएं यह स्वादिष्ट और सेहतमंद सत्तू का शरबत

Sattu Sharbat Recipe: गर्मियों में जरूर आजमाएं यह स्वादिष्ट और सेहतमंद सत्तू का शरबत

Sattu Sharbat Recipe: गर्मियों में कुछ प्राकृतिक जूस का सेवन करके आप अपनी सेहत को खराब होने से बचा सकते हैं। अगर आप अपने आहार में सत्तू शरबत शामिल करते हैं, तो यकीन मानिए, आपकी सेहत काफी हद तक बेहतर हो सकती है। चलिए जानते हैं सत्तू शरबत बनाने की आसान रेसिपी।

Sattu Sharbat Recipe: गर्मियों में जरूर आजमाएं यह स्वादिष्ट और सेहतमंद सत्तू का शरबत

घर पर बनाएं सत्तू शरबत

गर्मियों में सत्तू का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस तपती गर्मी के मौसम में आपको कम से कम एक बार सत्तू शरबत घर पर जरूर बनाना चाहिए। यकीन मानिए, आप भी इस शरबत के स्वाद के दीवाने हो जाएंगे। सत्तू शरबत की यह रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहतमंद भी है। इतना ही नहीं, सत्तू शरबत बनाना भी बहुत आसान है।

इस रेसिपी को जरूर आजमाएं

सत्तू शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आपको दो बड़े चम्मच सत्तू की जरूरत होगी। एक गिलास ठंडे पानी में दो बड़े चम्मच सत्तू को अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण में थोड़ा नींबू का रस और नमक डालें। सत्तू शरबत के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें काली मिर्च और जीरा पाउडर भी मिला सकते हैं। अंत में, इस शरबत में कुछ पुदीने की पत्तियां डालें। अगर आप चाहें तो इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख सकते हैं।

Sattu Sharbat Recipe: गर्मियों में जरूर आजमाएं यह स्वादिष्ट और सेहतमंद सत्तू का शरबत

सिर्फ फायदे ही फायदे

गर्मियों के तपते महीनों में ठंडा सत्तू शरबत पीकर आपको काफी राहत मिल सकती है। एक गिलास सत्तू शरबत पीकर आप गर्मी की लू से बच सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सत्तू शरबत आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

Spread the News