पंजाब में अकाली दल को झटका, विधायक सुखविंदर सुखी AAP में शामिल

पंजाब में अकाली दल को झटका, विधायक सुखविंदर सुखी AAP में शामिल

पंजाब में सियासी उठापटक जारी है। शिरोमणि अकाली दल के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। इस तरह अकाली दल के विधायकों की संख्या अब 2 रह गई है। सुखविंदर सुक्खी ने चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आप ज्वाइन की। सुक्खी ने कहा, ”सीएम भगवंत मान और संदीप पाठक से मेरी बात हुई थी। आज मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि आप का सिपाही बन रहा हूं।”

बता दें सुखविंदर कुमार सुक्खी के जाने से अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। सुखविंदर कुमार सुक्खी को अकाली दल ने जालंधर लोकसभा सीट से टिकट दिया था। वे बंगा से दो बार के विधायक हैं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद डॉ सुक्खी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान से प्रभावित रहा हूं। मुख्यमंत्री के खटकर कलां शपथ ग्रहण समारोह में भी मैं शामिल हुआ था।

उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्रवाई का तरीका मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया। एक बार मैंने उनसे विधानसभा में मिलकर अपने क्षेत्र के एक नायब तहसीलदार की शिकायत की, मेरी शिकायत के तुरंत बाद उन्होंने उसे सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। वहीं मुख्यमंत्री ने मुझे मेरे विधानसभा क्षेत्र बंगा में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का भी भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि अकाली दल कुछ समय से खेमेबाजी में उलझी हुई है। हाल के दिनों में कुछ बड़े नेताओं ने बागी तेवर दिखाए हैं तो कुछ को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

 

Spread the News