Sunny Deol’s new look: ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ शर्टलेस अंदाज में दिखे सनी देओल, बॉबी देओल ने किया कमेंट

Sunny Deol's new look: 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' शर्टलेस अंदाज में दिखे सनी देओल, बॉबी देओल ने किया कमेंट

Sunny Deol’s new look: ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ शर्टलेस अंदाज में दिखे Sunny Deol, Bobby Deol ने किया कमेंट, हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता सनी देओल को कौन नहीं जानता। गदर 2 के तारा सिंह के रूप में उनकी फैंस के दिलों में एक अलग पहचान है। सनी देओल की एक नई पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें वे ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे के साथ नए लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर उनके भाई Bobby Deol ने भी कमेंट किया है।

सनी देओल हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपनी बुलंद आवाज और मजबूत अभिनय के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल, उन्होंने गदर 2 फिल्म के तारा सिंह के रूप में धमाकेदार वापसी की थी। वे फैंस के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं।

Sunny Deol's new look: 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' शर्टलेस अंदाज में दिखे सनी देओल, बॉबी देओल ने किया कमेंट

इस बीच, सनी देओल की ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें वे अपने नए लुक के साथ धमाल मचा रहे हैं। अब उनके छोटे भाई और अभिनेता Bobby Deol ने भी अभिनेता की इन तस्वीरों पर कमेंट किया है।

Sunny Deol का नया लुक हुआ वायरल

शुक्रवार को अभिनेता Sunny Deol ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों का एक मोशन वीडियो शेयर किया। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि Sunny Deol शर्टलेस नजर आ रहे हैं और सनग्लासेस में उनका लुक काफी शानदार लग रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा है।

दरअसल, उन्होंने इसमें गदर के पॉपुलर डायलॉग को जगह दी है और लिखा है – हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा। आप सबके लिए नया लुक पेश कर रहा हूं। सनी को इस अंदाज में देखकर सभी हैरान हैं और उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।

Sunny Deol's new look: 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' शर्टलेस अंदाज में दिखे सनी देओल, बॉबी देओल ने किया कमेंट

Bobby Deol का कमेंट

Sunny Deol के छोटे भाई और ‘एनिमल’ फिल्म के अभिनेता Bobby Deol इस मामले में पीछे कैसे रह सकते थे। बॉबी ने सनी की पोस्ट पर कमेंट किया और आग, डबल हाथ और दिल वाले इमोजी शेयर किए, जिससे वे अपने बड़े भाई की तारीफ कर रहे हैं।

Sunny Deol की आगामी फिल्में

गदर 2 की अपार सफलता के बाद, Sunny Deol आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें बॉर्डर 2, गदर 3, लाहौर 1947, सफर, रामायण और बाप जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। बता दें कि गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 525 करोड़ का बिजनेस किया था।

Spread the News