पंजाब में टोल प्लाजा कर्मचारी करेंगे हड़ताल ,

पंजाब में टोल प्लाजा कर्मचारी करेंगे हड़ताल ,

टोल टैक्स पर नहीं लिया जाएगा टोल टैक्स

पंजाब से आई बड़ी राहत की खबर , जी हां पंजाब के सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल फिर फ्री होने जा रहा है। इस बार टोल प्लाजा से मिलने वाली राहत किसानों द्वारा आंदोलन की वजह से नहीं मिलने जा रही है बल्कि टोल प्लाजा कंपनी के मुलाजिम की तरफ से आम लोगो को राहत दी जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार टोल प्लाजा पर कार्यरत वर्करों की कई मांगे काफी लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। हालांकि टोल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कई बार कंपनी को अवगत भी करवाया है लेकिन कंपनी कर्मचारियों की मांग को लेकर गंभीर नहीं , जिस कारण से अब कर्मचारियों ने मजबूरीवश ये रास्ता अपनाना पड़ा है। टोल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कल यानी 27 सितंबर से टोल फ्री कर दिया जाएगा और वहां से गुजरने वाले वाहनों से टोल नहीं लिया जाएगा। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के एलान के बाद कंपनी अधिकारी अब हरकत में आ गए है और कंपनी अधिकरी अब कर्मचारियों के साथ बैठक करने जा रहे है।

अलग अलग कर्मचारी ने बताया कि कंपनी की तरफ से हमारी मांगो को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था , कंपनी की तरफ से कर्मचारियों के हित कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए है। जिस कारण आज ये हालात पैदा हो गए है। अब इसी के चलते ही 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

 

Spread the News