दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर निकली तिरंगा रैली, 750 मीटर लंबा तिरंगा हाथों में थाम दिखाई देशभक्ति

दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर निकली तिरंगा रैली, 750 मीटर लंबा तिरंगा हाथों में थाम दिखाई देशभक्ति

जम्मू-कश्मीर के रियासी में स्वतंत्रता दिवस से पहले चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 750 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई. इस रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र शामिल हुए और अन्य लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

 

जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चिनाब नदी पर बने रेलवे पुल पर 750 मीटर लंबी तिंरगा रैली निकाली गई। आपको बता दें कि चिनाब नदी पर बना यह रेलवे पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है। इस मौके पर रियासी के डी.सी. विशेष पाल महाजन ने बताया कि देश के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए 750 मीटर लंबा तिरंगा हाथ में लेकर यह रैली निकाली गई है। वहीं इस दौरान सभी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारे लगाए।

 

Spread the News