The UK launched ‘Visa Fraud to Bachao’ to protect Indians from visa fraud via WhatsApp support.
यूके जाने की योजना बना रहे लोगों को सही जानकारी जांचने की सलाह दी गई है। वीजा आवेदन से जुड़ी सभी जानकारियां gov.uk वेबसाइट और नए व्हाट्सएप्प सपोर्ट लाइन +91 70652 51380 पर मुफ्त में उपलब्ध हैं।
ब्रिटेन ने भारतीय नागरिकों को वीजा धोखाधड़ी और अवैध प्रवास के जोखिमों से बचाने के लिए ‘वीजा फ्रॉड तों बचो’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत एक नया व्हाट्सएप्प सपोर्ट नंबर +91 70652 51380 लॉन्च किया गया है, जो अंग्रेज़ी और पंजाबी में उपलब्ध है।
यह लोगों को आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली धोखाधड़ी की चालों के बारे में बताएगा और यूके जाने के कानूनी व सुरक्षित रास्तों की जानकारी देगा।चण्डीगढ़ स्थित ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलीन रोवेट ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के लोग मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं, जिन्होंने यूके और पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।
हम चाहते हैं कि उनके सपने सुरक्षित और कानूनी तरीके से पूरे हों। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वीजा फ्रॉड तों बचो अभियान का संदेश फैलाएं और लोगों को धोखाधड़ी से बचाएं। शुरु में यह अभियान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में लॉन्च किया गया, जहां एलपीयू के चांसलर और राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल भी मौजूद थे। यूके की उप उच्चायुक्त क्रिस्टिना स्कॉट ने कहा कि यूके में घूमने, पढ़ने और काम करने के अवसर पहले से अधिक हैं और भारतीय नागरिकों को सबसे अधिक वीजा मिल रहे हैं। लेकिन कई युवा गलत रास्ते अपनाने वाले एजेंटों के जाल में फंस रहे हैं। इसी वजह से हमने ‘वीजा फ्रॉड तों बचो’ अभियान शुरू किया है। यह अभियान लोगों को सही जानकारी जांचने और सुरक्षित तरीकों से यूके जाने के बारे में जागरूक करेगा।