महिला सशक्तिकरण है बदलते भारत की नई तस्वीर : असीम गोयल नन्यौला

Lok Sabha Elections: परिवहन मंत्री असीम गोयल को आचार संहिता उल्लंघन पर नोटिस, आयोग ने 72 घंटे में जवाब की मांग की

चंडीगढ़, 27 जुलाई- हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री  असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि भारत के हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह एक महिला को उसके मूल अधिकार ‘जीने के अधिकार’ का अनुभव करने दें।

 

वे आज हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा फरीदाबाद जिला के सूरजकुंड में “ऊर्जा की उड़ान” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर संबोधित कर रहे थे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर, दिव्यांग और वंचित लोगों को सम्मानित किया गया। ट्रांसजेंडर और दिव्यांगों द्वारा फैशन शो की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने घोषणा करते हुए फैशन शो के लिए ड्रेस बनाने वाली महिलाओं के लिए सिलाई मशीनों तथा रैंप पर चलने वाली महिलाओं का मेकअप करने वाली थर्ड जेंडर कम्युनिटी के लोगों के लिए मेकअप किट भेंट करने का ऐलान भी किया।

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश नारी के सम्मान की धरती है। इस प्रदेश को माँ सरस्वती का वरदान प्राप्त है। इस प्रदेश की महिलाओं ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। समाज में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए क्योंकि आज के समय में महिला हर क्षेत्र में आगे है चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेल का , सरकार द्वारा महिलाओं की उन्नति को प्राथमिकता दी गई है। हरियाणा की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में शानदार काम करके समाज और प्रदेश की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिला सशक्तिकरण बदलते भारत की नई तस्वीर है। उन्होंने कहा कि जब ब्रम्हा जी ने सृष्टि बनाते हुए इन शक्तियों को हमारे आगे रखा तो आज हम समाज के अंदर रोकने का काम कैसे कर सकते है। नारी सृष्टि की ऊर्जा है। नारी न हो तो सृष्टि का विकास नहीं हो सकता।

 

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण के प्रति संकल्पबद्ध है और इनके हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

Spread the News