International Women’s Day program honored women at CRPF Hallomajra, Chandigarh, with esteemed guests.
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कावा, 05 सिगनल बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, हल्लोमाजरा कैम्पस चण्डीगढ़ में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पश्चिमोत्तर सैक्टर के महानिरीक्षक दिनेश उन्नियाल की धर्मपत्नी सीमा उन्नियाल का स्वागत क्षेत्रिय कावा अध्यक्ष पल्लवी कण्डवाल, जो विशाल कण्डवाल, कमाण्डेंट-05 सिगनल बटालियन की धर्मपत्नी हैं, ने किया।
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेल-कूद मेंहदी, रंगोली एवं डिबेट प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेल-कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को मुख्य अतिथि महोदया के द्वारा पुरस्कृत कर उपहार प्रदान किये गये। मुख्य अतिथि महोदया ने अपने प्रेरक संबोधन में महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए बताया। कार्यक्रम में 400 से ज्यादा महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम को सूचारू रूप से संपन्न कराने में निर्मला थापा सउनि/आर.ओ. के साथ महिला कार्मिको एवं अन्य कार्मिकों ने अपना सहयोग प्रदान किया।