Haryana बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना जरूरी: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा by Bhumi April 11, 2026 written by Bhumi April 11, 2026 19 हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन हमें समानता, न्याय और शिक्षा का महत्व सिखाता है। लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने यह बात शनिवार को हिसार के गांव खरड़ अलीपुर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण करने के उपरांत सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का दिया गया मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो आज भी समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महापुरुषों की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में महापुरुषों की जयंती बड़े स्तर पर मनाई जा रही है, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देना है। कैबिनेट मंत्री ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार भी दें, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। शिक्षा ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य युवाओं को नौकरी दी जा रही है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post नैतिक साहस और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे महात्मा ज्योतिबा फुले: मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा next post चरखी दादरी में विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री ने ₹540 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया You may also like नारी शक्ति वंदन अधिनियम से नीति निर्माण में... April 15, 2026 नगर निकाय चुनाव 2026: हरियाणा में 826 मतदान... April 15, 2026 PMT में इस बार आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन,... April 15, 2026 रोहतक की मंडियों में कृषि मंत्री श्याम सिंह... April 15, 2026 हरियाणा में पोड टैक्सी परियोजना को लेकर जापान-USA... April 15, 2026 आईएमसी हिसार परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, मुख्य सचिव... April 15, 2026 हरियाणा में पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के... April 15, 2026 कैम्पा के तहत हरियाणा में ₹298 करोड़ की... April 15, 2026 हरियाणा में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती: आरती सिंह... April 15, 2026 कांग्रेस केवल आरोप लगाती है, हमारे पास काम... April 11, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.