Himachal Pradesh हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री सुखू ने विशिष्ट विभूतियों को किया सम्मानित by Bhumi April 15, 2026 written by Bhumi April 15, 2026 330FacebookTwitterPinterestEmail हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू ने वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया। उन्होंने राज्य का गौरव बढ़ाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं और योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों को सिविल सेवा पुरस्कार, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए। सिविल सेवा पुरस्कार के विभागीय/संस्थागत वर्ग में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग को सम्मानित किया गया। वहीं व्यक्तिगत श्रेणी में उप-मंडलाधिकारी (ना.), बल्ह, जिला मंडी, स्मृतिका नेगी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रेरणा स्रोत सम्मान (व्यक्तिगत वर्ग) से जिला शिमला के भोंठ गांव की चारू शर्मा और जिला किन्नौर की यांगथांग तहसील के चांगो गांव की छोंजिन अंगमो को सम्मानित किया गया। समूह श्रेणी में भारतीय राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य रीतू नेगी (शरोग गांव, शिलाई तहसील, जिला सिरमौर), साक्षी शर्मा (ढकौली गांव), पुष्पा (मेलाह टेक गांव), भवन देवी (बेला गांव, जिला मंडी) और चंपा ठाकुर (बघाईगढ़ गांव, चुराह तहसील, जिला चंबा) को प्रेरणा स्रोत सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, चामियाना अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग को भी इस सम्मान से नवाजा गया। हिमाचल गौरव पुरस्कार (व्यक्तिगत वर्ग) से पद्मश्री पुरस्कार-2026 से सम्मानित प्रेम लाल गौतम (कंडियाना गांव, जिला बिलासपुर), डॉ. ओ.पी. शर्मा (डांगरी गांव, नादौन तहसील, जिला हमीरपुर), डॉ. बृज शर्मा (प्राचार्य, एम्स्स चामियाना), हरलीन कौर (जिला शिमला) तथा स्नेहलता (बछरिन गांव, घुमारवीं तहसील, जिला बिलासपुर) को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला स्तरीय पुरस्कारों के अंतर्गत किन्नौर जिले के पुलिस कर्मियों—एएसआई विकास गुलेरिया, हेड कांस्टेबल ललित कुमार और मेहर चंद—तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एसडीओ भीम सेन नेगी, जेई सुमित डोगरा, अशोक कुमार और तकनीशियन मेधार सिंह एवं संजीव कुमार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत 24 परिवारों को भूमि स्वामित्व के पट्टे भी वितरित किए। इसके अतिरिक्त भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत नौ लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। कुल तीन लाख रुपये की इस सहायता का उद्देश्य विधवाओं, निराश्रितों और एकल महिलाओं को अपना घर बनाने में सहयोग देना है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों को भी सम्मानित किया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post रेकोंग पिओ में धूमधाम से मना 79वां हिमाचल दिवस, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं next post पंजाब की विरासत—साहस, बलिदान और शांति की प्रेरणादायक यात्रा You may also like Moral Education to be introduced from next academic session; syllabus being prepared: CM October 16, 2026 International Kullu Dussehra curtain raiser ceremony held at New Delhi October 16, 2026 CM announces Rs. 2 crore for girl’s hostel... October 16, 2026 Chief Minister’s Spiti visit reflects commitment to tribal... October 16, 2026 Bust of Dr. Sarvepalli Radhakrishnan unveiled October 16, 2026 Governor honours Chandranahan Rangmanch artists October 16, 2026 ऐतिहासिक भव्यता का साक्षी बनेगा सिद्धपीठ श्री हनुमान... October 12, 2026 Horticulture Minister reviews progress of HPSHIVA Project October 12, 2026 बीटीसी भानू में तृतीय अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल... October 12, 2026 Governor calls upon youth to contribute to nation-building October 12, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.