Haryana रोहतक की मंडियों में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का निरीक्षण, किसानों को राहत के निर्देश by Bhumi April 15, 2026 written by Bhumi April 15, 2026 287FacebookTwitterPinterestEmail हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को जिला रोहतक में महम, रोहतक व सांपला मंडियों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सरकार किसानों की फसल खरीद प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में फसल आवक के चलते मंडियों में अत्यधिक व्यस्तता है, लेकिन प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि किसानों व आढ़तियों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की कोई कमी नहीं है और फसल उठान में हो रही दिक्कत को भी दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते दबाव को देखते हुए गेट पास प्रणाली में सुधार किया गया है। अब एंट्री और आउटसाइड गेट पास को अलग-अलग कर दिया गया है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति में सुधार होगा और कार्य तेजी से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फसल का सीजन अब कम समय में सिमट गया है, जिससे एक साथ अधिक मात्रा में फसल मंडियों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में नई व्यवस्थाएं लागू की गई है। इन व्यवस्थाओं से किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खातों में सीधे भुगतान की व्यवस्था एक बड़ा सुधार है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और किसानों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से निर्णय लिए जाते हैं, ताकि सभी हितधारकों को लाभ मिल सके। मंडियों में खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक रिकॉर्ड रखे जाते हैं। ओलावृष्टि और बारिश से फसल को हुए नुकसान के संदर्भ में कृषि मंत्री ने कहा कि फसलों को हुए नुकसान की सूचना मिलने पर सरकार द्वारा इसका आंकलन करवाकर किसानों को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने फसल सीजन से पहले ही मंडियों में पक्के रास्ते, शेड और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि किसानों को फसल बिक्री के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि वे अब तक पंचकूला, अंबाला, जींद, रोहतक, पानीपत सहित कई जिलों की मंडियों का दौरा कर चुके हैं और पूरे अप्रैल माह में निरीक्षण जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल खरीद, उठान और भुगतान प्रक्रिया को और अधिक तेज व सुचारू बनाया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी मंडी में तोल या अन्य व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत मिलती है, तो उसे तुरंत ठीक किया जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 1 comment 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post हरियाणा में पोड टैक्सी परियोजना को लेकर जापान-USA कंपनियों से साझेदारी पर मंथन next post PMT में इस बार आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, आयोग की अभ्यर्थियों को विशेष सलाह You may also like कर्नाटक की माननीया राज्यपाल डॉ. सुधा यादव जी... October 16, 2026 दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, शहरवासी बढ़-चढ़कर लें भाग : डॉ. राजेश भाटिया October 16, 2026 *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़... October 16, 2026 नशा विरोधी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा देने में विफलता... October 16, 2026 हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर... October 16, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को चंडीगढ़... October 16, 2026 हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री... October 16, 2026 Haryana Chief Secretary Sh. Anurag Rastogi chairing the... October 16, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... October 16, 2026 सीखने की कोई उम्र नहीं होती : सीएससीए... October 16, 2026 1 comment हरियाणा में शॉर्ट-ड्यूरेशन बासमती का भाव, किसानों की उम्मीदें - mc24.news September 27, 2026 - 4:38 pm […] […] Reply Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.