Haryana नगर निकाय चुनाव 2026: हरियाणा में 826 मतदान केंद्र, 8.70 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान by Bhumi April 15, 2026 written by Bhumi April 15, 2026 260FacebookTwitterPinterestEmail राज्य चुनाव आयोग, हरियाणा के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 में होने वाले नगर निकाय आम चुनावों के तहत प्रदेश के नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर समितियों के कुल 144 वार्डों में चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के लिए 826 संभावित मतदान केंद्र स्थापित किए जाने का अनुमान है। इन चुनावों में कुल 8,70,925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 4,53,047 पुरुष, 4,17,841 महिला तथा 37 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि अंबाला नगर निगम के 20 वार्डों में चुनाव होगा। मेयर पद बीसी-बी (महिला) के लिए आरक्षित है। यहां 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए, 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 1 वार्ड बीसी-बी महिला, 4 वार्ड महिला आरक्षित तथा 10 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 191 मतदान केंद्रों पर 1,98,224 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 1,02,654 पुरुष, 95,550 महिला तथा 20 अन्य मतदाता शामिल हैं। पंचकूला नगर निगम के 20 वार्डों में चुनाव होगा। मेयर पद अनारक्षित है। यहां 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 1 वार्ड बीसी-बी महिला, 4 वार्ड महिला आरक्षित तथा 11 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 204 मतदान केंद्रों पर 2,07,379 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 1,08,927 पुरुष, 98,447 महिला तथा 5 अन्य मतदाता शामिल हैं। सोनीपत नगर निगम के 22 वार्डों में चुनाव होंगे। मेयर पद अनारक्षित है। यहां 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 2 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए, 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 1 वार्ड बीसी-बी महिला, 4 वार्ड महिला आरक्षित तथा 11 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 264 मतदान केंद्रों पर 2,95,868 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 1,53,292 पुरुष, 1,42,569 महिला तथा 7 अन्य मतदाता शामिल हैं। रेवाड़ी नगर परिषद के 32 वार्डों में चुनाव होगा। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित है। यहां 4 वार्ड अनुसूचित जाति, 2 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 2 वार्ड बीसी-ए, 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 2 वार्ड बीसी-बी, 2 वार्ड बीसी-बी (महिला), 6 वार्ड महिला आरक्षित तथा 13 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 108 मतदान केंद्रों पर 1,15,157 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 59,142 पुरुष, 56,011 महिला तथा 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। उकलाना नगर समिति के 16 वार्डों में चुनाव होगा। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। यहां 4 वार्ड अनुसूचित जाति, 2 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 3 वार्ड महिला आरक्षित तथा 6 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 16 मतदान केंद्रों पर 15,449 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 8,197 पुरुष और 7,252 महिला मतदाता शामिल हैं। सांपला नगर समिति के 16 वार्डों में चुनाव होगा। अध्यक्ष पद अनारक्षित है। यहां 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए, 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 4 वार्ड महिला आरक्षित तथा 7 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 16 मतदान केंद्रों पर 15,624 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 8,141 पुरुष और 7,483 महिला मतदाता शामिल हैं। धारूहेड़ा नगर समिति के 18 वार्डों में चुनाव होगा। अध्यक्ष पद अनारक्षित है। यहां 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए, 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 1 वार्ड बीसी-बी, 1 वार्ड बीसी-बी (महिला), 3 वार्ड महिला आरक्षित तथा 8 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 27 मतदान केंद्रों पर 23,224 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 12,694 पुरुष, 10,529 महिला तथा 1 अन्य मतदाता शामिल है। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि 6 निकायों में 6 वार्डों के लिए उपचुनाव भी करवाए जाएंगे। इन उपचुनावों के लिए 8 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां कुल 7,237 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 3,759 पुरुष और 3,478 महिला मतदाता शामिल हैं।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचित सभी निकायों में 10 मई 2026 को मतदान कराया जाएगा। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Bhumi previous post PMT में इस बार आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, आयोग की अभ्यर्थियों को विशेष सलाह next post नारी शक्ति वंदन अधिनियम से नीति निर्माण में महिलाओं को मिलेगा नेतृत्व : नायब सिंह सैनी You may also like कर्नाटक की माननीया राज्यपाल डॉ. सुधा यादव जी... October 16, 2026 दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, शहरवासी बढ़-चढ़कर लें भाग : डॉ. राजेश भाटिया October 16, 2026 *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़... October 16, 2026 नशा विरोधी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा देने में विफलता... October 16, 2026 हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर... October 16, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को चंडीगढ़... October 16, 2026 हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री... October 16, 2026 Haryana Chief Secretary Sh. Anurag Rastogi chairing the... October 16, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... October 16, 2026 सीखने की कोई उम्र नहीं होती : सीएससीए... October 16, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.